अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर किया आत्महत्या

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से परिवार और उनके जानने वाले सदमे में हैं।

कैसे हुआ निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया है। बुधवार को अनिल ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 9 बजे की है. इस घटना के बाद से मलाइका का परिवार और दोस्त सदमे में हैं। सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के घर जाकर जानकारी जुटा रही है। यह वक्त मलाइका और उनके परिवार के लिए बेहद दुखद और मुश्किल वक्त है।

इस मुश्किल घड़ी में मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी उनके घर आए हैं। अरबाज खान को के घर के बाहर पुलिस और अन्य लोगों से बात करते देखा गया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

अनिल अरोड़ा मलायका अरोड़ा के पिता एक पंजाबी हिंदू परिवार से हैं। उनका परिवार सीमावर्ती जिले फाजिल्का में रहता है। इंडियन मर्चेंट नेवी में अनिल ने काम किया है। अनिल अरोड़ा ने मलयाली ईसाई परिवार की जॉयस पॉलीकार्प से शादी की।

WhatsApp us

Exit mobile version