मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ संपन्न।

मनमोहन सिंह का तोपगाड़ी पर लाया गया पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट, जहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी अंतिम विदाई देने पहुंचे।

“भारत के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूटान के राजा और अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, जिनमें सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी शामिल हैं, उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के तमाम नेताओं और समर्थकों ने मनमोहन सिंह को भावभीनी विदाई दी।”

अंतिम संस्कार में परिवार के लोग और बड़े नेता मंत्री शामिल हुए।

“निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, उनकी बड़ी बेटी उपिंदर सिंह , दूसरी बेटी दमन सिंह और तीसरी बेटी अमृत सिंह भी मौजूद रहीं इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।”

“निगम बोध घाट पर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।”

“अंतिम संस्कार के दौरान भी पूर्व को नीली पगड़ी पहनाई गई जो वो हमेशा पहने रखते थे। यह वही नीला रंग है जिसे उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की स्मृति में अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर बना लिया था।”

मनमोहन सिंह के स्मारक बनाने को लेकर छिड़ा विवाद

“पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का स्मारक बनाने के लिए अब तक जमीन तय नहीं की गई है, जो देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का अपमान है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया था कि जहां मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार हुआ, वहीं पर उनका स्मारक बनाया जाए। हालांकि, गृह मंत्रालय ने देर रात यह स्पष्ट किया कि स्मारक के लिए उचित स्थान तय करने में कुछ समय लग सकता है।”

ये भी पढ़े:पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगमबोध घाट में ले जाया जा रहा

WhatsApp us

Exit mobile version