नई दिल्ली में एशिया पैसिफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन, ईशा देओल की उपस्थिति बनी मुख्य आकर्षण
देवेन झा (नई दिल्ली):- राजधानी नई दिल्ली में दिवास एंटरटेनमेंट द्वारा एशिया पैसिफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 आयोजित किए गए। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल की उपस्थिति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली व्यक्तियों, उद्यमियों, चिकित्सा विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य आमंत्रित अतिथियों ने हिस्सा लिया।
ईशा देओल की मौजूदगी ने बढ़ाई समारोह की रौनक :-
एशिया पैसिफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल की मौजूदगी खास चर्चा का विषय रही। मनोरंजन जगत की इस जानी-मानी हस्ती की उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ी। आयोजन का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल का मेकअप :-
सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सेल्विना फर्नांडिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल का मेकअप किया। उनके लुक की मेहमानों ने सराहना की और सेल्विना फर्नांडिस के काम को भी खूब पसंद किया।
दिल्ली की सबसे बेस्ट इवेंट ऑर्गेनाइजर दीक्षा नेगी के नेतृत्व में हुआ आयोजन :-
दिवास एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित इस समारोह में विभिन्न पेशों और क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एक साथ मिलने तथा अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के चीफ गेस्ट :-
समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर जयपुर की प्रतिष्ठित हस्ती ममता शर्मा जी शामिल हुईं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के VVIP Guest :-
समारोह में VVIP Guest के रूप में आचार्य मोहित स्वरूप, मोहम्मद फैजान और सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सेल्विना फर्नांडिस उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के VIP Guest :-
VIP गेस्ट के तौर पर अशोक मनवानी, राजेश वर्मा, गीता डागर, डॉ. नसीरीन चौधरी और पंजाब के जालंधर से आईं फैशन डिजाइनर इशिका खैतान ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
फैशन डिजाइनर इशिका खैतान ने बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल को एक डिजाइनर ड्रेस भेंट की। यह ड्रेस अभिनेत्री को पसंद आई।
कार्यक्रम के स्पेशल गेस्ट :-
इस अवसर पर रोहित शर्मा, बादल सदका, पंडित विशाल शर्मा, डॉ. पूजा रूंगटा, डॉ. कमलेश कुमार अग्रवाल, डॉ. मंजींदर भाटी, डॉ. मीनल भाटी, निखिल अग्रवाल, विनोद जांगिड़, अंकित कौशिक, राजा मलिक, हरीश चंदर, पूजा अरोड़ा, शशि प्रभा, दिनेश तलवार, समृति नारद, भारती रावत नेगी, देवेन झा, यश चुग और नित्या सेनगुप्ता सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
मीडिया पार्टनर :-
मीडिया पार्टनर के तौर पर जनता लाइव न्यूज चैनल, नवशक्ति न्यूज, कल्कि न्यूज, TTN न्यूज, दैनिक भास्कर, मार्गोदय, चेतन एडवरटाइजमेंट और खबर आजाद भारत की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान देवेन झा, अनिल अरोड़ा और जितेंद्र शर्मा भी मीडिया जगत की ओर से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की कमान :-
किसी भी आयोजन की यादों को संजोने में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की अहम भूमिका होती है। यह जिम्मेदारी देश के मशहूर विवेक चावला स्टूडियो ने संभाली। मेहमानों ने उनके काम की सराहना भी की।
कार्यक्रम की एंकर और होस्ट :-
देश की जानी-मानी सेलिब्रिटी होस्ट संध्या शर्मा और अदिति ने अपनी प्रस्तुति से समारोह को आगे बढ़ाया और आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
दिवास ग्रुप के टीम मेंबर :-
आयोजन के दौरान दीक्षा नेगी को उनकी टीम के सदस्य, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट जतिन कुमार और अंजू रौतेला का सहयोग मिला। टीमवर्क ने कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में योगदान दिया।
कार्यक्रम की विशेष बात :-
समारोह में अनेक क्षेत्रों से आए लोगों की भागीदारी देखने को मिली। ऐसे आयोजन लोगों को अपने अनुभव साझा करने, एक-दूसरे से जुड़ने और नए संपर्क बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का सफल आयोजन :-
कार्यक्रम में शामिल बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल और आयोजक दीक्षा नेगी ने जनता लाइव न्यूज की टीम से बातचीत में कहा कि इस तरह के मंच लोगों को प्रोत्साहन देते हैं। साथ ही, ये अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।